फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेले में जेवर उड़ाने के आरोप में महिला होमगार्ड को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के दोबा मेले में रविवार को मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं के जेवरात पार होने के मामले में पुलिस ने एक महिला होमगार्ड को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गिरोह के फरार चार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दोबामाफी गांव में स्थित दुर्वासा ऋषि मंदिर पर पूर्णमासी के दिन दर्शन के लिए कुचैला गांव निवासी संध्या यादव व मैनपुरी जनपद के थाना किशनी गांव नगला धुरा निवासी शकुंतला देवी के गहने पार हो गए थे। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर की निशानदेही पर फिरोजाबाद जनपद के जलेश्वर थाना अंतर्गत शेरगंज निवासी रजिया पत्नी असरफ अली व आगरा जनपद के थाना एत्माद्दौला रामबाग कॉलोनी निवासी अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के पास से मोबाइल फोन व गहने बरामद हुए थे। वहीं इस अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को इटावा में तैनात होमगार्ड बकेवर थाना के लखना, मोहल्ला कालका निवासी रेखा मिश्रा को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। बिधूना सीओ भरत पासवान ने बताया कि महिला होमगार्ड को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें