कानपुर से बिधूना लौट रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव बिधूना में कोहराम मच गया।
नगर के नदी तिराहा निवासी पूर्व शिक्षक सूबेदार (65) अपने पुत्र पंकज (28) के साथ सुबह कार से कानपुर दवा लेने गए थे। देर रात कानपुर से वापस लौट रहे थे। रसूलाबाद के निकट सामने से आ रहे वाहन की लाइट से कार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खड्ड में जा गिरी।
इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन शवों को गांव ले आए, यहां पिता-पुत्र की लाशें देख सभी की आंखे भर आई। देर रात तक स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए।