फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रजबहा की सफाई न होने से फसलों की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नरोत्तमपुर से खोजाफूल रजबहा की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे 35 से अधिक गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल सिंचाई न हो पाने के कारण प्रभावित हो रही है। इससे किसान धान की नर्सरी नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन


गांव नरोत्तमपुर से खोजाफूल जाने वाले रजबहा में सफाई न कराए जाने से इस बार फिर भी किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सफाई न होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। इस बार भी किसान धान की नर्सरी को लेकर चिंतित हैं। इस रजबहा के अंतर्गत आने वाले नरायनपुर, दूधिया खेड़ा, सुरान, जैतापुर, मिर्जापुर, भड़ारीपुर, गाजीपुर, डेरा, तुतुआपुर समेत लगभग 35 गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल सिंचाई न होने के चलते प्रभावित होती हैं।
सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को उठानी पड़ती है। सिंचाई के लिए उन्हें अन्य संसाधनों को जुटाना पड़ता है। इससे फसल की लागत बढ़ने से उन्हें अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले साल भी रजबहा की सफाई नहीं कराई गई थी। इस कारण उन्हें सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा था। विरोध के बाद अधिकारियों ने रजबहा की सफाई कराई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस बार भी अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। सफाई के लिए मांग करने वालों रामकुमार शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत मिश्रा, मुख्तार आलम, प्रेमबाबू दोहरे, लालजी कुसवाहा, डॉ. ज्ञान सिंह आदि किसान शामिल है। तो वहीं किसानों ने बताया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न किया गया तो उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

बोले किसान
नहीं हो पा रही धान की नर्सरी
फोटो13एयूआरपी 12- जितेंद्र कुमार शुक्ला
पानी न मिल पाने के कारण किसान धान की नर्सरी नहीं हो पा रही है। इससे किसान चिंतित है। जल्द रजबहा की सफाई कराए जाने की मांग की गई है।
- जितेंद्र कुमार शुक्ला


अधिकारी नहीं निभा रहे जिम्मेदारी

फोटो13एयूआरपी 13- राजू कुशवाहा
अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी न निभाए जाने से अक्सर किसानों को परेशानी होती है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान होता है।
- राजू कुशवाहा


किसान उठा रहे नुकसान

फोटो13एयूआरपी 14- अर्जुन कुशवाहा
पिछले साल भी रजबहा समय से साफ न किए जाने के कारण सैकड़ों किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। जिससे खेती की लागत बढ़ गई थी।
- अर्जुन कुशवाहा


हर साल करनी चाहिए रजबहा की सफाई

फोटो13एयूआरपी 15- धर्मेंद्र कुशवाहा
किसानों की समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को समय से रजबहा की सफाई प्रतिवर्ष करानी चाहिए। इससे उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।- धर्मेंद्र कुशवाहा
सभी रजबहों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। अब तक जिन रजबहों की सफाई हो चुकी है उनमें पानी छोड़ा जा चुका है। वहीं अभी कुछ रजबहों की सफाई होना बाकी है। उनकी सफाई होते ही उनमें भी पानी छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें