फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार में किसानों को मिला सम्मान : योगी

Mon, 09 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अजीतमल में जनता महाविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ म - फोटो : अजीतमल में जनता महाविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही व अन्य।
विज्ञापन
कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को सम्मान मिला है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही किसानों को सम्मान निधि मिलनी शुरू हुई।
विज्ञापन

इस समय प्रदेश के 85 हजार किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि पहुंच रही है। कहा कि आठ साल में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। सीएम रविवार को अजीतमल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि किसानों के ट्यूबवेल को दी जा रही बिजली के बदले सरकार की ओर से बिजली विभाग को 2700 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। औरैया में 272 करोड़ से रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण किया जा रहा है। 250 करोड़ की लागत से जिला न्यायालय का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि जिले में प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा में संसाधनों काे बढ़ाने के लिए 24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। औरैया को जालौन से जोड़ने के लिए 151 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। कृषि विस्तार योजनाओं पर भी तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

सरकारी नाैकरियों पर रहती थी चाचा-भतीजे की नजर : सीएम
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। युवाओं के लिए निकलने वाली भर्तियों पर चाचा-भतीजे की जाेड़ी ऐसी नजर लगाती थी कि भर्ती ही रद्द हो जाती थी। युवाओं की उम्मीदें टूट जाती थीं। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने रोजगार के रास्ते खोले।
एक जिला एक उत्पाद के चलते दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिला। यूपी पुलिस में 2.16 लाख भर्तियां की जा चुकी हैं। जबकि शिक्षा विभाग में 1.60 लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं। 15 जून को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 60 हजार पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

बेटियों को छेड़ा तो मिलेंगे यमराज
प्रदेश में बेटियाें और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए सीएम ने कहा कि यदि किसी ने बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो यकीन मानिए अगले चौराहे पर यमराज से उसकी मुलाकात होना तय है। अब यूपी में अपराध नहीं हाेता और अगर हुआ तो अगले कुछ दिनों में उसका अनावरण होना भी तय है।


सीएम के भाषण पर जनता ने खूब बजाईं तालियां
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11:35 बजे महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचे। इसके बाद वह 11:56 बजे मंच पर आए। 12:34 बजे उन्होंने माइक संभाला। अपने 26 मिनट के संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। जनता महाविद्यालय में जनसभा के दौरान 15 जून काे पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र बंटने और औरैया में बन रही रिजर्व पुलिस लाइन के लोकार्पण का जिक्र करके सीएम ने खूब बंटोरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें