फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम से बोले किसान, मक्के की खेती ने समृद्ध बनाया

Mon, 09 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
योगी की जनसभा में मौजूद लोग।  - फोटो : योगी की जनसभा में मौजूद लोग।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। जनता महाविद्यालय परिसर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों ने कहा कि मक्के की खेती ने उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध किया है।
विज्ञापन

रविवार को सीएम योगी मक्के के उन्नतिशील किसानों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान किसानों ने मक्के की खेती के अनुभवों को साझा किया।



औरैया जनपद के अजीतमल कस्बे के निवासी उन्नतिशील किसान गौरव विश्नोई ने सीएम को बताया कि उन्होंने 12 एकड़ में जायद की फसल में मक्के की खेती की थी। इस फसल से उन्होंने प्रति हेक्टेयर करीब 2.50 लाख रुपये की दर से आय अर्जित की।
बताया कि कृषि विभाग ने जायद में मक्के की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके अलावा वह किन्नू और अमरूद की भी बागवानी करते हैं। इन फसलों में अच्छी आय हो जाती है।
विज्ञापन




कानपुर नगर के बिल्हौर के किसान सुनील सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के प्रोत्साहन पर उन्होंने चार एकड़ में मक्के की फसल का उत्पादन किया था। इसमें 400 क्विंटल पैदावार हुई है।
उन्होंने कहा कि जायद में मक्के की खेती करना अन्य फसलों की तुलना में अधिक मुनाफे का सौदा है। कहा कि सरकार की तरफ से अन्य प्रजातियों के अच्छे बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि पैदावार बढ़ सके।
विज्ञापन




कानपुर नगर के बिल्हौर के किसान शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने चार एकड़ में मक्के की फसल की बुवाई की थी। अच्छा उत्पादन हुआ है। जायद में मक्के की खेती करना लाभप्रद रहा। बताया कि मोटे अनाज की पैदावार अच्छी होती है। यह फायदे का सौदा होता है। इसी खेत में अन्य फसल भी उगाई जा सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें