फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साइकिल सवार किसान को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा स्थित मंडी में सब्जी बिक्री कर शुक्रवार तड़के वापस घर लौट रहे साइकिल सवार किसान को बिधूना रामगढ़ मार्ग पर गांव भौराजपुर समीप पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल किसान को सीएचसी बिधूना पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा बड़े निवासी रामकुमार (35) पुत्र बेटालाल शुक्रवार तड़के कस्बा के चंदरपुर रोड स्थित सब्जी मंड़ी आया था। जहां खेत से लाई गई सब्जी को बेचकर वह वापस साइकिल से घर जा रहा था। तभी बिधूना रामगढ़ मार्ग पर भौराजपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे किसान साइकिल समेत डिवाइडर पर जा गिरा।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा। जहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बीनू व बेटी लक्ष्मी, बेटा विष्णु ,आयुष व अंश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिया है। जिसे कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

चालक मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि रामकुमार पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य था। खेती किसानी से परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो व साइकिल की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें