फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंपती के झगड़े में समझाने पहुंचे युवक को छोटे भाई ने सिर पर मारी ईंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर बंथरा गांव में गुरुवार देर रात दंपती के झगड़े को सुलझाने पहुंचे बड़े भाई को छोटे ने सिर पर ईंट मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को धर दबोचा।
विज्ञापन

गांव रतनपुर बंथरा में गुरुवार रात भारत सिंह के घर पर विवाद हुआ। छोटा बेटा वीरेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी उमा देवी से विवाद करने लगा। झगड़ा देख बड़ा बेटा ध्यान सिंह (35) बीच-बचाव करने पहुंचा। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू होने लगा। दोनों घर के बाहर सड़क पर आकर मारपीट करने लगे। विवाद के दौरान वीरेन्द्र उर्फ कल्लू ने अपने बड़े भाई ध्यान सिंह के सिर पर ईंट मार दी और मौके से भाग निकला।
सबसे छोटा भाई जनक सिंह मौके पर पहुंचा और ध्यान सिंह को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां परिजन ध्यान सिंह को उपचार के बाद अस्पताल से घर ले आए। शुक्रवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दबिश देते हुए हत्यारोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने पिता भारत सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


फोटो-21एयूआरपी 30- घटना के बारे में जानकारी देती उमा देवी। संवाद
बड़े भाई की पत्नी के साथ सात साल पहले छोटे भाई ने कर ली थी कोर्ट मैरिज
गांव रतनपुर बंथरा में भाई की हत्या ने सभी को चौका दिया। मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि उसकी शादी ध्यान सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद उसे सात साल पहले हत्यारोपी वीरेंद्र उर्फ कल्लू अपने साथ ले गया था। जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ दिन बाद दोनों वापस लौटकर घर में ही रहने लगे थे। वीरेंद्र शराब का लती था। शराब पीने से मना करने पर अक्सर घर में विवाद होता था। गुरुवार रात को भी पहले उसने शराब को लेकर वीरेंद्र को मना किया। बाद में ध्यान सिंह ने शराब पीने को लेकर आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ा कि वीरेंद्र ने ध्यान सिंह के सिर पर ईंट मार दी।


दहशत में दिखे मृतक के पिता, बोले पूरे परिवार को है वीरेंद्र से जान का खतरा
घटना को लेकर शुक्रवार को मृतक ध्यान सिंह के पिता भारत सिंह ने बताया कि कल्लू से पूरे परिवार को जान का खतरा है। ऐसे बेटे को जेल ही जाना चाहिए। जब नशे में भाई को मार सकता तो अन्य लोगों को भी मार देगा। हत्यारे बेटे को सजा दिलवाई जाएगी।


दो भाइयों के बीच विवाद हुआ है। उसी विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई ने सिर पर ईंट मार दी। जिसे इलाज के अस्पताल ले जाया गया। सुबह घर पर उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूना लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें