फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। फरक्का एक्सप्रेस बुधवार रात अपने निर्धारित समय साढे 10 बजे के बजाय आठ घंटे की देरी से गुरुवार सुबह छह बजे के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन की देरी को देखते हुए रात में छुटपुट पहुंचे यात्री वापस भी लौट गए।
दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टुंडला व इटावा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। मालदा टाउन से दिल्ली होकर भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारी ट्रेन लेट होने के कारण से बचते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन की देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

वही चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्री कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया ट्रेनें लेट चल रही हैं। जिसकी जानकारी यात्रियों को माइक से अनाउंस करके समय-समय पर दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें