फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 घंटे देर से आई फरक्का एक्सप्रेस

Sat, 20 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कोहरे की दस्तक के साथ ही दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। देर से आ रही ट्रेनों के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस 11 घंटे देर से कंचौसी आई।
विज्ञापन

घने कोहरे ने शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। रेल मार्ग पर दृश्यता कम होने के कारण लंबी दूरी के साथ-साथ छोटी दूरी की ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। इससे दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना कानपुर जाने वाले यात्री अपनी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।
इटावा की ओर जाने वाली फरक्का अपने समय से पांच घंटे देरी से आई। वही चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटा, इटावा कानपुर मेमू चार घंटे देरी से आई। वहीं शिकोहाबाद कानपुर मेमू एक घंटे, टूंडला कानपुर मेमू एक घंटे और कानपुर इटावा मेमू भी एक घंटे से ज्यादा देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इससे कानपुर, इटावा, लखनऊ, बनारस, फतेहपुर, प्रयागराज, दिल्ली, गाजियाबाद, भटिंडा, अंबियापुर, अछल्दा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, झीझक, इटावा आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे।
यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के समय पर संचालन या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। लगातार घोषणा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें