दिबियापुर (औरैया)। सोमवार की शाम औरैया रोड स्थित गेल विहार सीआईएसएफ कालोनी में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार की शाम गेल बिहार की सीआईएसएफ कालोनी के क्वार्टर संख्या 3/4 में रहने वाले पुष्पेंद्र की 14 वर्षीय पुत्री निकिता फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों को जानकारी मिली तो किशोरी को उतारकर गेल के धन्वंतरि अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।