दिबियापुर (औरैया)। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा 11 जनवरी को होगी। परीक्षा में जिले भर के कुल 3074 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुमन कटियार ने बताया कि एरवाकटरा ब्लॉक के 195 परीक्षार्थी श्री गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा, बिधूना ब्लॉक के 448 परीक्षार्थी पब्लिक इंटर कालेज बिधूना, अछल्दा ब्लॉक के 570 परीक्षार्थी श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में, सहार ब्लॉक के 928 परीक्षार्थी वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर में, अजीतमल ब्लॉक के 216 परीक्षार्थी जनता इंटर कालेज अजीतमल में, भाग्यनगर ब्लॉक के 391 परीक्षार्र्थी किसान इंटर कालेज भाग्यनगर में, औरैया ब्लॉक के 326 परीक्षार्थी चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज औरैया में प्रवेश परीक्षा देंगे। बताया कि जिन प्रवेशार्थियों को अब तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। वह संबंधित ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से प्राप्त कर सकते हैं। या फिर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।