फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से कटे युवक के परिजन का हंगामा, पत्नी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा। परिजन ने कुदरकोट-रूरूगंज मार्ग पर शव रखकर हंगामा कर एक घंटे जाम रखा। परिजन दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। बुधवार को युवक का दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अछल्दा के बैसोली गांव के पास मिला था।
विज्ञापन

ट्रेन से कटे युवक की पहचान बिधूना कोतवाली के गांव सराय महाजन निवासी रामकेश (40) के रूप में हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसी बीच परिजनों ने मृतक की दूसरी पत्नी वर्षा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कुदरकोट-रूरूगंज मार्ग पर शव रखकर करीब एक घटें तक जाम कर दिया। इसके बाद कोतवाली बिधूना, कुदरकोट, ऐरवाकटरा व बेला थाना, सहार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और वर्षा व उसके अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। परिजन के अनुसार रामकेश की पहली पत्नी की 2023 में मौत हुई थी। पहली पत्नी से 18 साल की बेटी शिल्पी है। वर्ष 2024 में उसने भरथना क्षेत्र की वर्षा से दूसरी शादी की थी। बुधवार दोपहर वर्षा के मायके जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था। जानकारी पर पुलिस पहुंची। इसके बाद वर्षा मायके चली गई। बुधवार शाम करीब पांच बजे पति रामकेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
गुरुवार को चचेरे भाई टिंकू शव की पहचान की। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। सीओ बिधूना मनोज कुमार ने परिजन को समझाकर शांत करा दिया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें