फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठगी कर भाग रही महिला को सराफ ने पकड़ा, साथी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। सराफा की दुकान पर ठगी के प्रयास में व्यापारी ने एक महिला को पकड़ लिया जबकि साथी महिला भागने में कामयाब रही। व्यापारी ने पकड़ी गई महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककोर निवासी त्रिवेदी ज्वैलर्स की दुकान पर शुक्रवार को एक महिला जेवर बेचने के लिए पहुंची। वहीं, अन्य महिलाएं दुकान के बाहर खड़ी हो गईं। बातचीत के बाद दुकानदार भरोसे में आ गया। दुकान में मौजूद महिला ने जेवर देकर रुपये ले लिए। इसके बाद महिलाएं वहां से जाने लगीं, तभी दुकानदार को ठगी का शक होने पर गहने की जांच की। जांच में जेवर नकली मिलने पर दुकानदार सन्न रह गया। बाद में सराफ ने लोगों की मदद से एक महिला को पकड़ लिया। उसके साथ आईं अन्य महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलीं। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम रिंकी देवी गांव बदनपुर थाना राजपुर कानपुर देहात बताया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें