फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मकान से पार किया एक लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। मिश्रीपुर गांव में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पूरा परिवार भांजे के शादी समारोह में गया था। रविवार सुबह लौटकर आने पर परिवार को चोरी का पता चला।
विज्ञापन

मिश्रीपुर गांव निवासी जसवंत सिंह कुशवाहा ने रविवार को अछल्दा थाने में तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार शाम घर में ताला बंद कर अपनी बहन के लड़के की शादी में इटावा के लखना बेरीखेरा गांव गए थे। इधर, चोर मौका पाकर घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्सों का भी ताला तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये, परचून
की दुकान की गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये समेत अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार दोपहर वह समारोह से लौटे तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। जसवंत ने बताया कि उन्होंने पड़ोस में पूछताछ करने के बाद पुलिस को सूचना दी। अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें