फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चचेरे मामा पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कपुर-यासीन में पांच दिन से घर से लापता बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु का गांव स्थित तालाब से शव मिलने के मामले में परिजनों ने चचेरे मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ बिधूना ने देर रात मृतक के घर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पांच दिन से लापता छात्र हिमांशु का पुलिस ने मंगलवार को तालाब किनारे से शव बरामद किया था। मृतक के परिजनों ने हिमांशु की हत्या को लेकर चचेरे मामा विमलेश कुमार व उनके पुत्र गोलू उर्फ राहुल कुमार पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बुधवार को मृतक के घर के बाहर से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने रात को मृतक के घर पहुंचकर उसके भाई गोविंद कुमार व तुर्कपुर यासीन के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर से हिमांशु के संबंध में पूछताछ की। गोविंद ने अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि 13 मार्च को जिस दिन हिमांशु घर से गुम हुआ था उस दिन हिमांशु का बीएससी द्वितीय वर्ष का पेपर था।
विज्ञापन

रोज की तरह वह सुबह दौड़ लगाने भी गया था। दिन चढ़ने तक जब वह नहीं लौटा तो सभी ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने हिमांशु के साथ दौड़ के लिए जाने वाले लड़कों से भी पूछताछ की थी। लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित से शीघ्र ही हिमांशु की हत्या के खुलासे की मांग की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है और कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तालाब के किनारे मिले लापता छात्र के शव के मामले में एसपी सुनीति ने बुधवार देर शाम मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें