बिधूना। तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगोली, रेस, कुर्सी दौड़, चम्मच-नींबू दौड़ व कबड्डी सहित कई खेलों में अपना प्रदर्शन किया। कबड्डी में एरवा कटरा ब्लॉक की टीम विजेता तथा बिधूना टीम उपविजेता रही।
बीईओ अल्केश कुमार सकलेचा व सीडीपीओ अभिषेक कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके बाद हुई 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदिल अली ने प्रथम, सलमान खान ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सहार की प्रांजल प्रथम, गूरा की पायल द्वितीय तथा गुलरियापुर की कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कुर्सी दौड़ में रठगांव के प्रांशु ने पहला, चंदरपुर के आयुष ने दूसरा और लालपुर के मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में नगला मोहन की नंदिनी प्रथम, जन्नत द्वितीय व सहार की प्रांजल को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में मयंक, अरुण कुमार, विमल, देवानंद, हरिकृष्ण यादव, संजय सेंगर व केके यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)