फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक सवार को दूध के टैंकर ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंगन पुट्ठा के पास दूध के टैंकर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बाइक चालक को सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव लल्ली का पुरवा भदसान निवासी राम प्रकाश कुमार कुशवाहा के बेटे प्रदीप कुशवाहा की शादी गांव ऊंचा निवासी राजवीर की बेटी प्रियंका के साथ थी। इटावा थाना महेवा के गांव अहेरीपुर निवासी रणवीर कुवाहा उर्फ जीतू गांव के साथी राजन, दिलीप के साथ रविवार रात बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे। वापस आने के दौरान सोमवार की सुबह गांव सेंगन पुट्ठा के पास दूध के टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे रणवीर कुशवाहा उर्फ जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राजन और दिलीप को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। डॉक्टर ने रणवीर को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बाद में उसे हैलेट भेज दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दूध टैंकर कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें