फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, महासंग्राम का फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 11:16 PM IST
औरैया
विज्ञापन
मतगणना के लिए तैयार टेबिलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर मतगणना की शुरुआत शनिवार सुबह आठ बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति में होगी। दोपहर 12 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दो बजे तक परिणाम आने के भी आसार हैं। मतगणना को पारदर्शी बनाए जाने के लिए व्यापक इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली तीनों विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर देर शाम तक तैयारियां चलीं। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार स्ट्रांग रूम के निरीक्षण की कमान संभाले रहे।

वहीं सुरक्षा के चलते मतगणना स्थल पर बिना जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकेगा। मतगणना के दौरान चरणबद्ध आने वाले रुझान की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल से पांच सौ मीटर दूर लाउडस्पीकर लगाए हैं।
विज्ञापन


इसमें एक लाउडस्पीकर कोतवाली के पास तो वहीं दूसरा लाउड स्पीकर इटावा की तरफ मंडी परिसर की समाप्ति स्थल पर। वहीं मतगणना में लगे कार्मिकों के लिए मोबाइल रखने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देशों से सभी मतदान कार्मिकों को अवगत भी करा दिया गया है।

शुरुआत में 14 टेबिलों पर होंगी ग्रामीण क्षेत्रों की ईवीएम
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना के दौरान ईवीएम को बूथों के अनुसार ही सीरियल नंबर से खोला जाएगा। ऐसे में तीनों विधान सभा क्षेत्रों के बूथों के नामों पर नजर डाले तो एक से लेकर 14 नंबर के सभी बूथ ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं। इस बार बूथों के सीरियल के हिसाब से ही मतगणना की जाएगी, जिसमें एक नंबर बूथ के हिसाब से परिणाम आने शुरू होंगे।

ये बूथ पहले खुलेंगे
202 बिधूना विधान सभा  ---
इश्वपुर, जयसिंहपुर कनक, हरनागरपुर, उमरैन, उमरैन आंशिक 1, उमरैन आंशिक 2, उमरैन आंशिक 3, नगला दौलत, नगला सिलवट, कुकरकाट, रमपुरा, गाजीपुर, उदईपुर, उदईपुर आंशिक
203 दिबियापुर विधान सभा  ---
शेखूपुर आधार सिंह, सबलपुर, रहमापुर, हविलिया, दरवटपुर, रामपुर खुदापुर,, जदुवंशपुर, शाहपुरबेंदी, हाफिजपुर, बारेपुर, बल्लमपुर, भदसान, भदसान आंशिक, बेरीधनगर
204 औरैया विधान सभा  ---
लालपुर, मुडै़ना रुपशाह 1, मुड़ैना रुपशाह 2, गंगदासपुर, ककरहिया, सोनासी 1, सोनासी 2, नगला कुंजीपुर, मानिकपुर, सरांय अनंतराम, चांदूपुर, मोहारी 1, मोहारी आंशिक 2, फूलपुर।

जश्न मनाने, जुलूस निकालने पर रोक
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाने और विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। जो प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच घर तक पहुंचाया जाएगा। जीत के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में जीतने के बाद प्रत्याशी खुशी-खुशी अपने घर जाए।
विज्ञापन

 
जिले में हुई वोटिंग का प्रतिशत
सीट                मतदाता                वोटिंग
सदर               316753         59.14
बिधूना            353550            61.61
दिबियापुर         307778            61.69
कुल-- 60.81
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें