फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बसों में खाली पड़े फर्स्ट एड बॉक्स

Fri, 15 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31- ड्राइवर सीट के पीछे खुला पड़ा फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
औरैया। आए दिन हो रहे हादसे और भीषण गर्मी के बीच भी रोडवेज डिपो की बसों में आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि बसों में फर्स्टएड बॉक्स खाली पड़े हैं। किसी में डिब्बा खुला पड़ा है तो किसी में बॉक्स है ही नहीं। ऐसे में यदि सफर में कोई यात्री बीमार हो जाए, तो प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाएगा।
रोडवेज डिपो से रोजाना 70 के करीब बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की रवानगी से पहले कार्यशाला में जरूरी इंतजामों को जांचा जाता है। इसके बाद बसें रवाना होती हैं। इस पुख्ता चेकिंग के बाद भी बसों में जरूरी इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। फर्स्टएड बॉक्स ही बसों से नदारद हैं। जिन बसों में फर्स्टएड बॉक्स लगे भी हैं, वह भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने यह खामी पड़ताल में पकड़ी। चालक-परिचालक इसे लेकर किनारा काटते भी नजर आए। खास बात तो यह रही कि कार्यशाला में पर्याप्त फर्स्टएड बॉक्स उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद इन्हें बसों में नहीं लगाया जा रहा है। गर्मी के सीजन में गर्म हवा के थपेड़ों से यात्रियों के बीमार होने की आशंका रहती है। ऐसे में ग्लूकोज से लेकर अन्य जरूरी इंतजाम बसों में होने चाहिए लेकिन ये इंतजाम कई बसों में नजर नहीं आए।

केस-एक
सामग्री बॉक्स में उपलब्ध नहीं
दोपहर एक बजे के करीब औरैया रोडवेज डिपो के बाहर कानपुर जाने के लिए एक बस खड़ी थी। इसमें यात्री भी सवार हो रहे थे। इस बस में फर्स्टएड बॉक्स खुला था। उपचार संबंधी कोई सामग्री बॉक्स में उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन


केस-दो
बस में नहीं मिला फर्स्टएड बॉक्स
दोपहर डेढ़ बजे के करीब औरैया रोडवेज की एक बस इटावा से आई। इस बस में तो फर्स्टएड बॉक्स भी नहीं मिला। यहां चालक-परिचालक कुछ भी कहने से किनारा कर गए।
-
सभी बसों में फर्स्टएड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। गर्मी को देखते हुए इलेक्ट्रॉल के पाउच भी दिए गए थे। परिचालकों से इसकी जानकारी की जाएगी। अगर किसी बस में व्यवस्था नहीं है तो उसमें उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
-अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम

फोटो-31- ड्राइवर सीट के पीछे खुला पड़ा फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें