फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अफसरों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक पीड़िता ने चेकिंग करने पहुंची बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने एक्सईएन बिजली विभाग के अलावा मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि सात अप्रैल को दोपहर दो बजे वह घर में अकेली थी। तभी बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी घर पर पहुंचे और चेकिंग करने के लिए कहा। जब उसने अकेला होने की बात कहकर चेकिंग करने को मना किया।
आरोप है कि तभी सभी घर के अंदर जबरन घुस आए। जहां एक कर्मचारी ने पीड़िता को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दो अधिकारियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच पीड़िता की मां बाजार से घर पहुंची तो चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर बिजली कर्मचारी देख लेने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने बताया कि अभी उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें