फोटो10एयूआरपी 1- गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस गेट के बाहर तैनात सीआरपीएफ व पुलिस के जवान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले को लेकर गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर इंतजाम काफी पुख्ता किए गए। चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ, पीएसी ओर पुलिस बल की निगरानी के चलते कोई भी अराजकतत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की सोच भी नहीं सका।
गल्ला मंडी परिसर को जिला प्रशासन ने छावनी में तब्दील किया गया। सुरक्षा को लेकर प्रत्याशी के अलावा अधिकारियों को मुख्य गेट से इंट्री दी गई। जबकि अभिकर्ताओं को वेयर हाउस के गेट की ओर से प्रवेश दिया गया। जिसमें गेट पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों के अलावा अंदर मुख्य परिसर में पहुंचने के लिए मेटल डिटेक्टर गेट से होकर गुजरना पड़ा।