फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुझानों को लेकर कहीं उत्साह तो कहीं दिखी मायूसी

विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 4 व 7- ढोल-नगाड़े पर नाचते-झूमते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सुबह से ही सपा व भाजपा खेमों के प्रत्याशियों व समर्थकों में जमकर उत्साह दिखाई दे रहा था। जैसे जैसे रुझान आने शुरू हुए तो सपा और भाजपा खेमे में धड़कन ऊपर नीचे होती रही। दोपहर तक स्थिति साफ होते ही भाजपाई ढोल-नगाड़ों पर थिरकने लगे। हालांकि इस बीच सुरक्षा को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

औरैया सदर व दिबियापुर की सीट पर चली कांटे की टक्कर के बाद आखिर भाजपा औरैया सीट पर अंत तक बढ़त बनाए रही। सुबह मतगणना शुरू होते ही दोनों सीटों पर कभी सपा तो कभी भाजपा के प्रत्याशियों के पहले व दूसरे स्थान पर संघर्ष दिखाई दिया। जिस पार्टी का प्रत्याशी पहले पायदान पर पहुंचता। उसके समर्थक भी नारेबाजी कर झूमने लगते थे। दोपहर 12 बजते ही स्थितियां स्पष्ट होनी शुरू हो गईं। इधर प्रत्याशियों की अच्छी खासी बढ़त की सूचना मिलते ही भाजपा खेमे में खुशी का माहौल छा गया।
कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर थिरकने लगे। जय श्रीराम के उद्घोष कार्यकर्ता लगाने लगे। जिससे सड़क पूरी जाम हो गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को समझा कर सार्वजनिक रुप से शोर शराबा न करके सहयोग की अपील की। जिस पर भाजपाई कुछ देर तो थमे रहे लेकिन उनके जाते ही फिर से वही नजारा दिखाई दिया। लोग खुशी के चलते एक-दूसरे को बधाइयां देने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें