औरैया। जिला बार एसोसिएशन की नव गठित कार्यकारिणी काे जिला कोर्ट परिसर स्थित सभागार में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
चुनाव संपन्न कराने वाली एल्डर्स कमेटी चेयरमैन हृदय नरायन पांडेय, सुरेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार चतुर्वेदी, हर प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह सेंगर की ओर से सभी 23 पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता हृदयनरायन पांडेय ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित को सर्वोच्च रखें। बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी व महामंत्री शैलेश चतुर्वेदी उर्फ पप्पन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने पर एल्डर्स कमेटी का आभार जताया।
इस अवसर पर कमेटी के अलावा शिवम शर्मा, अंकुर अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भानु पाठक, मोहित शर्मा, सर्वेश यादव, नितिन अवस्थी आदि ने भाग लिया।