दिबियापुर (औरैया)। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर अरमान गुप्ता को शुक्रवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेधावी ने आईएएस बनकर देश सेवा करने की बात कही।
एनटीपीसी दिबियापुर स्थित सेंट जोसेफ के छात्र अरमान गुप्ता ने 97.2 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया था। अरमान के घर में पिता सींच पर्यवेक्षक राजकुमार गुप्ता व माता गिरिजा गुप्ता हैं। शुक्रवार को मेधावी के घर पहुंचे प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अरमान को स्मृति चिह्न दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अरमान को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, रानी गुप्ता, निधि गुप्ता, अनमोल गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, सुरेखा गुप्ता, राजनारायण कुशवाहा, प्रधान सीता कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, गिरिजा गुप्ता, पीआरओ राज्य मंत्री प्रमोद राजपूत आदि मौजूद रहे।