फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में 102 छात्र सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में जिले के 102 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इनमें चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज के 27 छात्र हैं। सफल छात्रों को शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा शुक्रवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सफल छात्रों में कक्षा नौ से 12 तक, 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्राप्त दी जाती है। इन कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। छात्रों की सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयनारायण त्रिपाठी ने भी बधाई दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम मनोविज्ञान केंद्र कानपुर मंडल कानपुर से प्राप्त हो चुका है। सफल अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा प्रभारी राम प्रसाद ने बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा आठ के छात्रों को इस छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें