अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बा व ग्राम फूलपुर में दो संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्रों सील कर दिया गया है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में महीने भर पहले दिल्ली से लौटा युवक पिता के साथ व्यवसाय में हाथ बंटाता रहा। पांच जुलाई को सीएचसी अजीतमल में उसका सैंपल लिया गया था। वहीं, क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में निवासी युवक बाराबंकी से लौटा था। उसका छह जुलाई को सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएचसी अधीक्षक डा. विमल कुमार ने टीम के साथ 250 मीटर परिधि को सील करा दिया। बताया कि बाबरपुर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में 58 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ग्राम फूलपुर में एक दर्जन लोगों के सैंपल लिए गए। यहां के 68 परिवारों की सर्वे और स्क्रीनिंग कराने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
संक्रमण बढ़ने की आशंका पर स्थानीय कुछ संदिग्धों को शिवशक्ति व त्रिवेदी गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम मेें क्वारंटीन किया गया। एसडीएम रमापति ने बताया कि लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। अभी तक 65 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।