फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में धंसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किनारा, चार फीट तक गहरे गड्ढे

विज्ञापन
मार्ग के किनारे आईं दरारें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया(अछल्दा)। तीन दिन की मूसलाधार बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के तेज बहाव से एक्सप्रेसवे के किनारे की मिट्टी तेजी से धसक रही है। इससे सड़क के किनारों पर चार-चार फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

किलोमीटर नंबर 270 पर तुरुकपुर गांव के पास बनी नालियों के आसपास की मिट्टी पूरी तरह धसक गई है। बारिश का पानी नालियों से बहने के बजाय किनारे की मिट्टी में समा रहा है। इस कटान से दो से चार फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर पक्की नालियां भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किलोमीटर नंबर 271 पर मिट्टी के भारी कटान से सड़क किनारे लंबी दरारें आ गई हैं। किलोमीटर नंबर 267 के पास दांडी और विक्रमपुर गांवों में सड़क के ठीक नीचे एक बड़ा गड्ढा बन गया है।
बारिश का पानी सीधे नीचे न जाकर किनारों में घुस रहा है, जिससे निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यूपीडा के एसओ कल्लू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रोजेक्ट मैनेजर को स्थिति से अवगत करा दिया है। जल्द ही प्रभावित हिस्सों पर मरम्मत कार्य शुरू कराकर गड्ढों को भरा जाएगा।

मार्ग के किनारे आईं दरारें।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें