फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओटीपी न आने से सिलिंडर के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-ककोर रोड स्थित गैस एजेंसी पर जमा लोग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों में लोगों की भीड़ बुधवार को भी उमड़ी।
विज्ञापन

कभी बुकिंग नंबर न लगने से लोग परेशान रहे और एजेंसियों पर बुकिंग के दौरान ओटीपी न आने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इधर, मौके का फायदा उठाने के लिए कालाबाजारी भी सक्रिय हो गए हैं। इसकी रोकथाम के लिए तीनों तहसीलों में टीमों का गठन कर दिया गया है, यह टीम कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखने के साथ ही स्टॉक की निगरानी करेंगी।

बुधवार को भी जैसे ही गैस एजेंसियां खुलीं तो लोगों की भीड़ लग गई। अधिकांश लोगों का कहना था कि सिलिंडर बुकिंग का नंबर नहीं लग रहा, इसलिए उन्हें एजेंसी आना पड़ा। एजेंसी कर्मचारी भी भीड़ को देखकर टालमटोल करते दिखे। जिन लोगों की बुकिंग की गई, उनमें सबसे ज्यादा समस्या ओटीपी न आने की रही। इस कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा तो कुछ वापस लौट गए। सभी गैस एजेंसियों पर ऐसी स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

इधर, कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हुए तो लोगों से एक सिलिंडर के 1500 से 1800 रुपये तक की मांग की जाने लगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए सदर, बिधूना व दिबियापुर तीनों तहसीलों में जांच टीमों का गठन किया गया है। इनमें एसडीएम, सीओ, पूर्ति निरीक्षक व सेल्स ऑफिसर शामिल किए गए हैं। ये टीमें बृहस्पतिवार से गैस एजेंसियों पर लोगों की समस्या का समाधान कराएंगी। साथ ही स्टॉक पर भी नजर रखेंगी।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अभी स्टॉक पर्याप्त है। कमी जैसी कोई बात नहीं है। बुधवार को भी पूर्ति निरीक्षकों ने एजेंसियों का स्टॉक चेक किया। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि ओटीपी को लेकर समस्या आ रही है। स्टॉक पर्याप्त है। लोग घबराएं नहीं, बुकिंग पर सिलिंडर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

-
गैस नहीं आई तो नहीं खोली एजेंसी
शहर के बाईपास रोड पर स्थित प्रभा गैस एजेंसी का शटर बुधवार को नहीं खुला। दरअसल गैस न होने के कारण संचालक ने एजेंसी नहीं खोली। दिन भर लोग सिलिंडर लेकर वहां पहुंचते रहे और मायूस होते रहे। एजेंसी के बाहर मौजूद हॉकर गैस न होने की जानकारी देकर उन्हें लौटाते रहे। गैस कब तक आएगी, इस बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

फोटो-32-ककोर रोड स्थित गैस एजेंसी पर जमा लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें