फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज, सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। नगर में कई स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। लाखों रुपये से तैयार सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी लीकेज दुरुस्त नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा मंदिर के पास, भर्थना रोड पर डा. केके सिंह के मकान के सामने व भगत सिंह चौराहे पर पाइप लाइनों में लीकेज हैं। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा। सुबह और शाम को हो रही जलापूर्ति के समय सड़कों पर जलभराव हो जाता है। नगर पंचायत प्रशासन पानी बर्बाद होने के बावजूद उदासीन है। लीकेज लाइनों के कारण घरों को गंदा पानी भी पहुंच रहा है, इससे बीमारियां फैलने का डर है।
भगत सिंह चौराहे के पास रहने वाले शिवम गुप्ता ने बताया कि एक माह से पाइप लाइनों में लीकेज है। लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। लीकेज की वजह से कई घरों तक पानी की प्रेशर पहुंच नहीं पाता है।
विज्ञापन

भगत सिंह चौराहे के पास रहने वाले अनुज कुमार ने बताया कि सुबह-शाम नगर पंचायत से पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। नगर पंचायत की ओर से अभी तक इन लीकेजों को ठीक नहीं कराया गया है।
जिम्मेदार बोले ----
पाइप लाइनों में लीकेज की शिकायत मिली है। लीकेज वाले स्थानों को चिह्नित कराया जा रहा है। शीघ्र इन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। - निषाद मधुरमय, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बिधूना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें