औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथों पर कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस केंद्रों पर अधिक सतर्कता बरती जाएगी। ऐसे बूथों पर ड्रोन की नजर रहेगी।
चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को 787 मतदान केंद्रों पर 23 जिला पंचायत सदस्य, 477 ग्राम प्रधान, 580 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 5909 ग्राम सदस्यों के पद के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने 787 मतदान केंद्रों में से 209 अति संवेदनशील व 76 संवेदनशील प्लस की श्रेणी में चयनित किए हैं। एसपी अपर्णा गौतम का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
मतदान केंद्र - 787
पोलिंग बूथ - 1534
मतदाता - 909424