फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। क्षेत्र के पटना बदरियापुर में मंगलवार को आग लगने से तीन किसानों की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे पटना बदरियापुर में खेत पर खड़ी फसल में आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़े लेकिन तेज हवाओं के कारण मिनटों में आग फैल गई। इसमें पांच बीघा फसल जल गई। किसान इंतजार खां, इस्तियाक खां, कमाल खां ने बताया कि तीनों की फसल जली है। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल महेंद्र सिंह ने बताया की रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेजी जा रही है। जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें