फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, गर्मी से कुछ राहत

Fri, 30 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना में बारिश बंद होने के बाद निकलते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। दोपहर बाद शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ राहत की सांस ली, हालांकि बारिश थमने के बाद शाम तक उमस हावी हो गई।
विज्ञापन

नौतपा के दौरान सुबह से तेज धूप और गर्मी से लोग बिलबिला रहे। ऐसे में दोपहर को अचानक आसमान में काली घटाएं उमड़ीं और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में कुछ गिरावट आई व गर्मी से राहत मिली। बिधूना संवाद के मुताबिक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मौसम में कुछ नरमी आई।
इस कारण भीषण गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन उमस काफी बढ़ गई। बूंदाबांदी से किसानों को धान की नर्सरी के लिए खेतों की जुताई चालू होने उम्मीद जग गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार उमस और गर्मी बनी रहेगी। बीच-बीच में आंधी के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें