ककोर। नौ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल इंजीनियरिंग छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सड़क हादसे में घायल उसरारी निवासी 20 वर्षीय युवराज कुशवाहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि युवराज कोटा (राजस्थान) में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। युवराज अपने पिता का इकलौता बेटा था।युवराज की एक छोटी बहन भी है।
पिता सुशील के अनुसार 23 अक्तूबर को युवराज कानपुर देहात थाना मंगलपुर के गांव खुस्टी गढिया स्थित ननिहाल अपनी बहन पलक के साथ गया था।ननिहाल से वापस लौटते वक्त ककोर–मंगलपुर रोड स्थित असवी मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हुई थी।हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए थे। एक बाइक में सवार युवराज व उसकी बहन पलक व दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ था। युवराज का कानपुर में इलाज चल रहा था। 30 अक्तूबर को उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। पिता सुशील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)