फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सत्ता की हनक पड़ी फीकी, कोर्ट में सरेंडर की फिराक में इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जानलेवा हमले के आरोपी व एक सत्ताधारी दल के विधायक का करीबी रंजीत कठेरिया अब कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। सरेंडर याचिका दायर करने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। दो माह पहले मंडी के सामने रंजीत कठेरिया समेत 50 आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर पीड़ितों को मरणासन्न कर दिया था जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक दबिश दी थी लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के गांव आनेपुर निवासी कंचन, सतेंद्र, हिमांशु, विजय पर नौ सितंबर की रात जानलेवा के आरोप में पुलिस ने गांव बरमूपुर निवासी रंजीत कठेरिया, जीतू कठेरिया, मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अश्वनी पाल, समरतपुर गांव निवासी गुलशन समेत 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दी। जिसके बाद आरोपी के पक्ष से पीड़ितों से समझौते का प्रयास किया गया।हालांकि बातचीत विफल रही और पीड़ित परिवार आरोपियों को जेल भेजने की मांग पर अड़ गए थे।एक विधायक का करीबी आरोपी रंजीत कठेरिया कोर्ट की शरण में भी पहुंचा। जमानत याचिका दाखिल की पर कोर्ट से राहत नहीं मिली। इधर, घटना के बाद पुलिस की गिरफ्त से दूर रंजीत कठेरिया पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इनाम घोषित होने के बाद कुर्की की कार्रवाई के डर से इनामी रंजीत कठेरिया ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए याचिका डाली है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है। सरेंडर की जानकारी मिली है। रिपोर्ट बनाकर कोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें