गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने भगवान गजानन के दरबार सजा लिए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। गणेश महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई हैं।
महोत्सव की शुरुआत गणपति बप्पा की शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा काली माता मंदिर से शुरू हुई और तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा, संजय गेट, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, मुंसिफ कोर्ट, मोहल्ला बनारसीदास, होते हुए सदर मार्केट में समाप्त हुई। शोभायात्रा में हजारों भक्तों की भीड़ रही।
शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं घर में पधारो गजाजन जी, घर में पधारो, गणपति बप्पा मोरया के गीतों पर भक्तगण नाच रहे थे।
भगवान गणेश के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए भक्तों का उत्साह गुरुवार को शबाब पर रहा। सदर बाजार में आयोजित गणेश महोत्सव को और भव्यता देने के लिए देर रात तक तैयारियों का दौर जारी रहा। सदर बाजार में झांकियां सजाई गई हैं। जिल में गणेश महोत्सव आयोजित किए गए>
हर तरफ भगवान गजानन की जयकार गूंजती सुनाई दे रही थी। सदर बाजार सर्राफा मंडी के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
एलआईसी आफिस के पीछे आर्य नगर मोहल्ले में भी गणेश महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति की स्थापना होने के बाद पूर्व विधायक कमलेश पाठक ने केक काटकर गणपति बप्पा का हैप्पी बर्थडे धूमधाम के साथ मनाया।
महोत्सव की तैयारियां देर रात्रि तक चलती रहीं। श्रद्धालुओं ने तैयारी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम आयोजक अवनीश अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संतोष पाठक, रामजी बाजपेई, आशू मिश्रा, अंबुज मिश्रा, अंकुर अवस्थी, सतीश पाठक, भूरे दीक्षित, सुनील, मुनि तिवारी ने बताया कि नौ दिनों तक गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।