फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल निकासी के इंतजाम डूबे, बारिश से लबालब हुए इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शनिवार की सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की पोल खोल दी है। इस बारिश का पानी अभी बस्तियों में ठीक तरह सूखा भी नहीं था कि रविवार की शाम हुई बारिश ने फिर पूरे शहर को पानी में डूबो दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। रविवार की दोपहर तक पहले हुई बारिश का पानी निकला भी नहीं था। रविवार की हुई बारिश से शहर के कई इलाके फिर पानी से लबालब हो गए। जल निकासी के इंतजाम पूरी तरह धराशायी देखने को मिले। सबसे अधिक परेशानी नई बस्तियों और पुरानी बस्तियों में देखने को मिली। लोग पालिकाधिकारियों को कोसते दिखे।
इधर पालिकाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के लिए शहरवासियों ने उनके फोन नंबर मिलाए, लेकिन अधिकांश अधिकारियों ने फोन रिसीव करना ही उचित नहीं समझा। इस कारण लोगों को मजबूरन जलनिकासी का इंतजार करना पड़ा या फिर स्वयं ही पानी निकालने के लिए इंतजाम जुटाने पड़े। रविवार की शाम लगभग पौन घंटे बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन

इससे शहर में गौशाला रोड, किराना बाजार, फूलमती मंदिर मार्केट, गुडमंडी, नेबिलगंज, लेडीज मार्केट, संजय गेट, प्रार्थू गली, रुहाई मोहल्ला, गुरुहाई मोहल्ला, पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती, नरायनपुर में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सड़कों पर भरे पानी के लोग घरों में मौजूद रहे। हालांकि दिन में रही उमस से लोगों को निजात मिली। जहां जलभराव नहीं देखने को मिला वहां लोग घरों की छतों पर बारिश का मजा लेते दिखे।

-

यहां रही अधिक दिक्कतें

नरायनपुर, कांशीराम कालोनी, तिलक नगर, पढ़ीन दरावाजा, जिला न्यायलय परिसर के पीछे, बनारसादीस, बड़ी मंदिर के सामने, सत्तेश्वर, तकिया, सैनिक कालोनी, बदनपुर, दयालपुर आदि स्थानों पर अधिक समस्या देखने को मिली। यहां लोग जलभराव के कारण घरों से नहीं निकल सके। शहर में पुराने तालाबों की साफ-सफाई न होने से तालाब का पानी सड़कों पर बहा। यही नहीं यह गंदा पानी लोगों के घरों में भी पहुंचा। समस्या से आजिज लोगों ने बरसात को देखते हुए तालाबों की सफाई कराए जाने की मांग की।

-

तापमान में आई गिरावट

रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है जबकि हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम दिशा में नौ से 10 किलो मीटर प्रतिकिलो मीटर की रफ्तार से दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश के आसार है। इसके चलते तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहने का अनुमान है। बारिश अधिक होने की संभावना है। इसको लेकर किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खेतों में 12 से 14 घंटे से अधिक समय तक पानी जमा न होने दें। किसान खेतों में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम पहले ही जुटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें