फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलनिकासी ठप, घरों व गलियों में भरा गंदा पानी

Wed, 20 Aug 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 19 एयूआरपी 03 मुड़ेना रामदत्त में घर के आसपास भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। भाग्यनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मुड़ेना रामदत्त में तालाब के पानी की निकासी ठप है। इससे गंदा पानी गली और घरों में भर रहा है। गंदगी होने से जहरीले कीड़े घरों में घुस रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैला है।। गांव में बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में फतेहपुर रामू मार्ग पर एक तालाब बना है। इसमें घरों व बरसात का पानी इकट्ठा होता है, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाला न बनने से ओवरफ्लो हुए तालाब का पानी सड़क और घरों तक भर गया है। इससे तालाब के आसपास बने 10 से अधिक घर भी पानी की चपेट में आ गए हैं।
गांव निवासी रमेश पाल, राजकुमार, महेश, चंद्र प्रकाश, राजेश पाल, ज्ञानसिंह, संतोष, अजय पाल, विनय प्रकाश, विनोद पाल व अमित पाल ने बताया कि जलभराव से फतेहपुर रामू और मल्लाहों की मड़ैया जाने वाला मार्ग बिल्कुल बंद हो गया है। मकानों और गली में भी पानी भरने से विषैले जीव-जंतु घरों में घुस रहे हैं। इससे लोग भयभीत हैं और मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लाॅक अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत में बजट आते ही कार्ययोजना बनवाकर नाला निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल पंपिंग सेट से पानी की निकासी के लिए पंचायत सचिव से कहा गया है।
गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ा
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई न होने से झाड़ियां उगी हुई हैं। तालाब में गंदगी से पट गया है और हल्की से बारिश में उफना जाता है। तालाब से उठने वाली दुर्गंध से आसपास रह रहे लोग परेशान हैं। जलभराव से मालती देवी, श्रीदेवी, रानी देवी और तारावती बुखार से पीड़ित चल रही हैं। अन्य घरों में भी बीमारियां फैलने की आशंका है । लोग मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें