फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी नाले की खुदाई और सफाई के बावजूद नहीं निकल सका पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फसलों को जलभराव से बचाने के लिए नाला खोदाई का काम लगभग पूरा हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खोदाई का काम लगभग पूरा हो गया है। मंगलवार से खेतों में सालों से जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

जलभराव से आजिज गांव केंजरी, घेरा, जमुहां समेत छह गांवों के हजारों लोगों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। ग्रामीणों का कहना था कि खेतों से पानी निकासी के लिए बना नाला सालों से चोंक पड़ा है। जिस कारण बारिश होते ही खेतों में जलभराव हो जाता है। जिससे फसलों को नुकसान होता है।
ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार व आमरण अनशन की चेतावनी के बाद सिंचाई विभाग ने शुक्रवार से तीन जेसीबी लगाकर नाले की खोदाई शुरू कराई थी। नाला वन विभाग से लेकर एनटीपीसी आवासीय कालोनी तक खोदा जाना था। विभाग के अधिकारियों के अनुसार खोदाई का काम तकरीबन पूरा हो गया है। मंगलवार से जल निकासी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें