कूड़ा गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करते पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका में दस कूड़ा गाड़ी आ गई हैं। सफाई कर्मी डोर टू डोर जाकर कूड़ा उठाएंगे। शुक्रवार शाम पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सफाई नायकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पालिका ने दस कूड़ा गाड़ियां मंगाई हैं। यह गाड़ियां मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगी। पालिका की इस योजना से शहर की साफ-सफाई चाक चौबंद रहेगी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने इसकी शुरुआत शुक्रवार शाम से ही करा दी है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला नेे बताया कि अभी दस गाड़ियां और मंगाई जाएंगी। इससे शहर में सफाई बनी रहे। गलियों व सड़कों पर कूड़ा न पड़ा रहे। लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।