फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर शरीफ का पुतला फूंका

Sat, 23 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला फूंकते कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में  सैनिकों पर पथराव व हमलों से खफा हिंदू जागरण मंच व हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अनर्गल बयानबाजी पर उनका पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


कश्मीर में पाक की तरफ से हो रहे हमले व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अनर्गल बयान पर भाजपा , हिंदू जागरण मंच तथा युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नवाज शरीफ के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान भारत के लिए कुचक्र रचता रहता है।  सेना पर हुए हमले से भारत का प्रत्येक नागरिक आहत है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिवाकर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह मोनू, गौरव वाजपेई, दीपक दुबे, रामजी मिश्रा, श्रीकृष्ण दुबे, विवेक पाठक, नीलू चौधरी, सौरभ पांडेय, मनीष दुबे, कपिल शुक्ला एडवोकेट, अमित यादव ,अनुराग तिवारी, हेमू चौबे,रजत दुबे,जय पोरवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें