फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुजली और लूज मोशन के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पचास शय्या जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को दूसरे दिन मरीजों की संख्या में वृद्धि रही।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीज खुजली व दस्त के आए। बुखार से पीड़ित 15 रोगी आए। वहीं, दोपहर में अधिकांश डॉक्टरों के उठकर चले जाने से दूर-दूर से आए मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
कुछ मरीजों ने पूछने पर बताया कि वह डेढ़-डेढ़ घंटे से डाक्टर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सही जानकारी कोई नहीं दे रहा कि आएंगे या नहीं।
पचास शय्या जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों के आने के सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को 189 नये पर्चे बनाए गए, जबकि लगभग 20 पर्चे पुराने लेकर मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि लूज मोशन और खुजली के मरीज अधिक आए हैं।
बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 15 थी। बताया कि इस समय तापमान बढ़ रहा है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. पीके कटियार ने बताया कि ओपीडी में 61 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें