नेशनल हाईवे पर मुरादगंज के पास गुरुवार की सुबह मौरंग लादकर जा ट्रक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।
इस हादसे में मौरंग लदे ट्रक का चालक फिरोजाबाद जिले के गांव रुधेनी निवासी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
परिचालक भोले पुत्र चंदन निवासी एटा रोड जसराना फिरोजाबाद ने बताया कि उरई से मौरंग लादकर शिकोहाबाद जा रहे थे। संवाद