औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सौ शय्या अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई। उनके साथ एडीएम, एसडीएम ने भी टीका लगवाया। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की है।
जिले में चल रहे प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को नौ केंद्रों पर 867 लोगों का टीकाकरण होना था। 758 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया है। वैक्सीनेशन 87.43 प्रतिशत रहा। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सौ शय्या अस्पताल में जिलाधिकारी ने सबसे पहले टीका लगवाया। 87.43 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया है। 100 शय्या अस्पताल में एडीएम रेखाएस चौहान, अतिरिक्त एसडीएम विजेता मौजूद रहीं।
एक संक्रमित मिला
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शुक्रवार को सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि 851 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में 3503 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस मात्र छह हैं।