फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने देवकली मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। श्रावण मास के पर्व पर ऐतिहासिक देवकली मंदिर परिसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी, एडीएम, एएसपी ने निरीक्षण किया। वाहन पार्किंग व दर्शन के अलावा अन्य व्यवस्थाएं परखीं। सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

14 जुलाई से देवकली मंदिर परिसर में मेला लगेगा। इसकी तैयारियों का जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, एडीएम रेखा एस चौहान, एडीएम अब्दुल वासित, एएसपी शिष्य पाल ने निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर परिसर के रास्ते में खड़े डेढ़ दर्जन ट्रकों को हटाए जाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कराने के लिए मंदिर परिसर के आसपास की खाली जमीन का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मंदिर परिसर के आसपास खाली पड़ी जमीन को साफ कराने के निर्देश दिए। जिससे वाहनों को वहां खड़ा कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, ईओ नगर पालिका बलवीर सिंह, जेई पीपी सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर से 100 मीटर दूर रुकेंगे वाहन
इस बार वाहन चालकों को सौ मीटर पहले ही निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को खड़ा करना होगा। इस दौरान जो भी वृद्ध और असहाय श्रद्धालु मंदिर दर्शन को जाएंगे तो उनके लिए वहां पर ई रिक्शा मिलेगा, जो निर्धारित स्थान से मंदिर तक उन्हें पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए संबंधित श्रद्धालु को निर्धारित शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें