फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव में समस्याओं का अंबार

Thu, 17 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के गोद लिए गांव में विकास कार्य की समीक्षा करने आए अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम के गोद लेने के बाद भी गांव अनाथ है। विकास कार्य रुके पड़े हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन



सहार विकास खंड के गांव लछियामऊ को डीएम माला श्रीवास्तव द्वारा गोद लिए जाने के बावजूद विकास कार्य नहीं कराया गया है।


बुधवार को विकास कार्यों का सत्यापन करने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक गोपाल भगत की टीम जूनियर हाई स्कूल परिसर में पहुंची।


उसी समय गांव के भूरे तिवारी, रामदत्त, अमर सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप, केतकी देवी, सीटू गौर, राम प्रकाश,नरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव व उसके मजरों में नाली, खड़ंजा, हैंडपंप, बिजली, इंदिरा आवास, जल निकासी, खाद के गड्ढ़ों की सफाई न कराए जाने की समस्या उठाई।
विज्ञापन



साथ ही बैठक में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी की अनुपस्थित होने पर बैठक का बहिष्कार कर दिया।


अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने समस्याएं सामने रखीं। आरोप है कि गांव को गोद लेने के बाद एक बार जिलाधिकारी गांव आईं हैं, उन्हें अपने गांव की सुध नहीं है। ऐसे में विकास कैसे हो सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं के दो दर्जन से अधिक शिकायती प्रार्थनापत्र अधिकारियों को दिए हैं।


अतिरिक्त एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि यह समस्याएं वह जिलाधिकारी के सामने रखेंगे। वह संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराएंगी। कुछ ग्रामीणों ने बिजली विभाग असेनी के जेई पर 20 हजार रुपये लेने के बाद भी ट्रांसफार्मर न रखवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें