फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी हॉल की धीमा निर्माण प्रगति पर विफरे जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सारथी हॉल के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिले में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क, भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, निर्माणाधीन ग्रामीण एवं शहरी पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एआरटीओ कार्यालय में यूपीआरएनएसएस इटावा द्वारा बनाए जा रहे सारथी हॉल की निर्माण प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई।
इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य जनपद में चल रहे हैं, उनमें तेजी लाकर समय से पूरा किया जाए। निर्माण कार्य कर रही संस्थाएं समय-समय पर अपने स्तर से गुणवत्ता जांचती रहें। गठित समिति द्वारा भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाए। जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं उनका समिति द्वारा सत्यापन कराने के बाद ही हस्तांतरण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीएसटीओ बब्बन प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें