फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली कटौती की शिकायत पर डीएम का चढ़ा पारा, जेई को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लॉक की ग्राम पंचायत फूलपुर में शनिवार को चौपाल आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्रासन कराया। गांव की आरती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर राशन न देने का आरोप लगाया। जिस पर डीपीओ को जांच के निर्देश दिए गए। दो ग्रामीणों ने विरासत दर्ज न करने की शिकायत पर लेखपाल को निर्देशित किया। लक्ष्मी ने कोटाडीलर पर राशन न देने की शिकायत पर डीएसओ को जांच के निर्देश दिए।
इसी बीच ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में महज आठ घंटे आपूर्ति होती है। चौपाल में एक्सईएन के न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जेई अजीतमल विजय सिंह ने बताया कि आठ दिन पहले उन्होंने चार्ज किया। डीएम जेई की फटकार लगाते हुए 18 घंटे आपूर्ति के निर्देश देते हुए 25 अगस्त को शिविर लगाने की बात कही। साथ ही निर्देश दिए शिविर में बिजली संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

जल निगम अधिकारियों को 30 सितंबर को सड़क ठीक करने और दो अक्टूबर तक पानी की टंकी शुरू करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने विद्यालय से जुड़ी कृषि भूमि पर कब्जा की शिकायत की। जिस पर एसडीएम को टीम बनाकर कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमित तिवारी, तहसीलदार जीतेश वर्मा, खंड विकास अधिकारी अतुल यादव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरविंद कटियार, अतुल प्रताप, अनुज यादव, गवेंद्र पाल, प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें