फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रत्याशियों को लाल कार्ड जारी

Fri, 27 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा व बिधूना में शनिवार को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने दोनों ब्लाकों के गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम फैजुल्लापुर में ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने वहां के सात प्रत्याशियों को लाल कार्ड जारी किया। थाना पुलिस को सुबह 8 बजे वोट डलवाने के बाद सभी सातों प्रत्याशियों को पुलिस निगेहबानी में बिठाने के निर्देश दिए। डीएम ने एजेंटों को आचार सहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चलते डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने बिधूना व एरवाकटरा ब्लाकों के ग्राम फैजुल्लापुर, रठगांव, उमरैन, दोवा आदि गांवों का भ्रमण किया। फैजुल्लापुर में ग्रामीणों द्वारा प्रत्याशियों की दबंगता की शिकायत किए जाने पर डीएम व एसपी ने मौके पर ही सातों प्रत्याशियों को लाल कार्ड जारी किए।

इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी ने संबंधित थानाध्यक्ष को सातों प्रत्याशियों को सुबह 8 बजे वोट डालने के बाद थाने में पुलिस निगेहबानी में बिठाने के निर्देश दिए। वहीं एरवाकटरा क्षेत्र के गांव उमरैन में निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने चार प्रत्याशियों के चुनाव संबंधी होर्डिंग व वाल पेंटिंग पाए जाने पर उनके खिलाफ अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं एक प्रत्याशी को नोटिस जारी करने को कहा। इस मौके पर डीएम ने सौ मीटर की परिधि में प्रत्याशी, एजेंट व मतदाता के पास मोबाइल मिलने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। यही नहीं बूथ पर तैनात एजेंटों को आचार सहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इस अवसर पर डीएम माला श्रीवास्तव ने जोनल मजिस्ट्रेटों को बूथों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।

कहा कि बूथों पर मौजूद पोलिंग पार्टियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल निदान कराएं और कोई परेशानी होने पर उनके संज्ञान में मामला लाएं। इस मौके पर डीएम व एसपी ने बूथों पर पहुंचकर बिजली, पेयजल, मार्ग आदि की भी जानकारी की। साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में उपद्रवियों को चुनाव प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।

वहीं शराब व पैसा बांटने वाले प्रत्याशियों या उनके समर्थकों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस तरह के मामले पाए जाने पर तत्काल उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें