दिबियापुर (औरैया)। शिक्षा व्यवस्था के साथ बच्चों को दोपहर में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सेहुद स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों के साथ भोजन चखा और शिक्षा सुधार पर जोर दिया।
सेहुद परिषदीय स्कूल में जिलाधिकारी के पहुंचते ही शिक्षक चौकन्ने हो गए। लेकिन जिलाधिकारी ने सभी से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए। स्कूल में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण करने के साथ कई बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। इस दौरान वह बच्चों के साथ कुछ देर के लिए मस्ती के माहौल में दिखे। जिस जगह बच्चे फर्श बैठे थे, वह वहीं जाकर बैठ गए और पढ़ाई के साथ उनके बारे में पूछने लगे। बच्चों ने भी उन्हें जवाब दिए।
एडीएम के समय स्कूल में बने भोजन को भी बच्चों संग खाया। जिलाधिकारी ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान को बुलाकर बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाने की व्यवस्था कराएं। इसके साथ ही एमडीएम के लिए एक टिनशेड बनवाने को कहा।