फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
फोटो 25 एयूआरपी 13 - पीड़ित परिवार को चेक व मिठाई देते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री से सम्मानित होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने बीमारी, दुर्घटना आदि के मरने वालों के परिवारों के घर पहुंचकर सांत्वना दी और स्वयं के प्रयासों से 11-11 हजार रुपये के चेक, वस्त्र, मिठाई और राशन का वितरण किया।
विज्ञापन

इनमें से सदर ब्लॉक क्षेत्र के बरीपुरमाफी में एक माह पहले संतोष की करंट से मौत हो गई थी। ग्राम जौंरा में दयाराम निषाद के पुत्र धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बहादुरपुर इंगुठिया में बुखार से संजू की मौत हो गई थी। ग्राम शाहबदिया में वंदना पाल पुत्री जयनारायण की नहर में डूबकर मौत हो गई थी। ग्राम कादलपुर निवासी किरण देवी पत्नी बालकराम ग्राम सुरान में रविनागर दिमाग की नस फटने से मौत हो गई थी। ग्राम बमुरीपुर सुभाष चंद्र खेत में काम करते मौत हो गई थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और सांत्वना दी और हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के मुखिया को स्वयं के प्रयासों से 11-11 हजार रुपये, साड़ी, मिठाई व राशन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत मद से उनको जो भी वेतन मिलता है। वह उस रुपये से क्षेत्र के पीड़ितों की मदद करते हैं। आगे भी उनका यह अभियान जारी है। सहायता राशि पाकर पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पिंटू सेंगर, शनि सिंह, अनुज राठौर, वीर सिंह, सोनू परमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें